Main Slideधर्मराष्ट्रीय

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जाने आपके शहर में कब दिखेगा ग्रहण

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण(Chandra Grahan 2022)कार्तिक मास की पूर्णिमा यानि 8 नवंबर को लगेगा। यह भारत में आंशिक समेत कई देशों में देखा जा सकेगा। भारत में ये शाम 5 बजकर 32 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक ही नजर आएगा। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। तो चलिए जानते है कि ज्योतिष गणनाओं के हिसाब से चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

बीते 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण भी लगा था, ऐसे में 15 दिन के भीतर ही ये दूसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 15 दिन के भीतर दो ग्रहण होना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए माना जा रहा है कुछ राशियों पर चंद्र ग्रहण का अशुभ परिणाम देखने को मिल सकता है।

राशियों पर इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव
मेष- साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण आपकी राशि में लग रहा है। आपके लिए यह ग्रहण अशुभ और हानि पहुंचाने वाला रहेगा। सतर्क रहें।

वृष-आपके लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। धन हानि और मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

मिथुन-आपके लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा रह सकता है। शुभ फल और करियर-कारोबार में अच्छा फायदा हो सकता है।

कर्क- कार्यों में सफलताएं प्राप्ति होंगी। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

सिंह- आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या- इस राशि के जातकों का इस चंद्र ग्रहण के कारण कष्ट सहने पड़ सकते हैं।

तुला- परेशानियां आ सकती हैं। धन हानि होने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। संभलकर चलें।

वृश्चिक- आपको धैर्य बनाएं रखना होगा नहीं तो यह ग्रहण आपको काफी नुकसान देने वाला हो सकता है। सावधानी बरतें।

धनु- आपको सेहत संबधित कुछ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

मकर- इस राशि के जातकों को धन की हानि, मुकदमों में हार का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ- इस राशि के जातकों को लाभ और सौभाग्य में वृद्धि के योग हैं।

मीन- ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।

आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय

शहर कब से शुरू शहर कब से शुरू
दिल्ली 5.28 नोएडा 5.30
अमृतसर 5.32 लखनऊ 5.16
भोपाल 5.36 लुधियाना 5.34
जयपुर 5.37 शिमला 5.20
मुंब 6.01 कोलकाता 4.52
रायपुर 5.21 पटन 5.00
इंदौर 5.43 देहरादून 5.22
उदयपुर 5.49 गांधीनगर 5.55

सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा सूतक काल
ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

ग्रहण के दौरान नहीं किए जाते शुभ काम
चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ग्रहण खत्म होने के बाद घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा माना जाता है कि गंगाजल या किसी पवित्र नदी के जल का छिड़काव करने से नकारात्मकता समाप्त होती है और ग्रहण के प्रभाव भी समाप्त हो जाते हैं।

ये भी पढ़े-उत्तराखंड: लोकप्रिय धारावाहिक जय भारती में मुख्य किरदार ऋषिकेश के मनमोहन तिवारी ने सीएम धामी से कि मुलाकात

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी। Live उत्तराखंड इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close