मनोरंजन

भोजपुरी गाना : रितेश पांडे और शिल्पी राज के ‘कमरिया हिलेला’ को दर्शकों का मिल रहा है रिस्पांस, रोमांटिक कैमिस्ट्री पर मचाया धमल

भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। उनकी बेहतरीन गायिकी में गाए गए गानों को काफी पसंद किया जाता है। फैंस को एक्टर के गानों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। ऐसे में अब रितेश का नया गाना ‘कमरिया हिलेला’ का वीडियो जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है।

भोजपुरी गाना ‘कमरिया हिलेला’ के वीडियो को Shemaroo Bhojpuri Gaane के यू्ट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि रितेश पांडे अपनी को-एक्ट्रेस सपना चौहान की लचकती कमरिया पर फिदा हैं। वो इसमें उनके पीछे पड़े रहते हैं और कहते दिख रहे हैं कि ‘जब-जब तू हंसेलू दिलवा में धंसे लू… जब-जब तू चलेलू बजार तोर कमरिया हिलेला…’. दोनों ही कलाकारों के बीच जबरदस्त रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।
ये भी पढ़े- Twitter : शीर्ष अधिकारियों के पद छोड़ने का सिलसिला तेज, बढ़ रहा ‘हेट कंटेंट’ का दायरा

इसे हर कोई पसंद कर रहा है। एक्ट्रेस भी लहंगे में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। उनकी अदाएं और एक्सप्रेशंस कमाल के हैं। वहीं, रितेश को कुर्ते में देखा जा सकता है, जो कि सपना के साथ रोमांस का जबरदस्त तड़का लगा रहे हैं। इनके गाने को महज कुछ ही देर में हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

गाना ‘कमरिया हिलेला’ को रितेश पांडे के साथ शिल्पी राज ने गाया है। दोनों की ही आवाज में इस गाने काफी पसंद किया जा रहा है। इनकी गायिकी दिल जीत रही है। इसके लिरिक्स रजनीश चौबे ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत हैं। इसमें उनकी अदायगी तो फैंस और दर्शकों का दिल जीत रही है। उनकी अदाएं और एक्सप्रेशंस कातिलाना हैं। कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले गाने का मोशन पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें दोनों कलाकारों की रोमांटिक तस्वीर देखने के लिए मिली थी। इसने रिलीज के साथ ही फैंस और दर्शकों का एक्साइटेड कर दिया था। गाने के रिलीज के साथ ही लोगों का इंतजार भी खत्म हो गया हैदर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है।

Bhojpuri gaana Kamariya Hilela Kamariya Hilela

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close