Main Slideउत्तराखंड

Himachal Chunav: हिमाचल में चुनावी सुरक्षा का जिम्मा उत्तराखंड के 1500 होमगार्डों पर 8 नवंबर को होंगे रवाना

देहरादून। हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा उत्तराखंड के 1500 होमगार्डों पर होगा। हिमाचल प्रदेश शासन की ओर से उत्तराखंड शासन से होमगार्डों की मांग की गई है। सभी होमगार्ड 8 नवंबर को हिमाचल के लिए रवाना हो जाएंगे। चुनाव में ड्यूटी लगने वाले सभी होमगार्डों को इसके लिए सूचित किया गया है।

बता दें, हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए हिमाचल प्रदेश शासन की ओर से उत्तराखंड शासन से पत्राचार कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्डों की मांग की गई थी। इस पर उत्तराखंड शासन ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव के लिए 1500 होमगार्डों को भेजने की अनुमति प्रदान की है।
ये भी पढ़े-बिग बॉस 16 : शर्लिन चोपड़ा ने लगाया यह आरोप, तो क्या बाहर होंगे साजिद खान?
प्रदेश के सात जिलों से ये होमगार्ड 8 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के लिए देहरादून और हरिद्वार से रवाना होंगे। इसके लिए सभी होमगार्डों को नोटिस जारी कर सूचना दी गई है। डिप्टी कमांडर जनरल होमगार्ड राजी बलोनी की ओर से सात जिलों के जिला होमगार्ड कमांडेंट को आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि जिन होमगार्डों की ड्यूटी चुनाव के लिए लगाई गई है, वे 8 नवंबर को हरिद्वार और देहरादून निर्धारित स्थान पर पहुंचे। यहां से वह हिमाचल प्रदेश की बस से रवाना होंगे। आदेश जारी किए हैं लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन जिलों से जाएंगे होमगार्ड
देहरादून-350, हरिद्वार-350, ऊधमसिंह नगर-150, नैनीताल-150, टिहरी 200, उत्तरकाशी-200, पौड़ी-100

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close