Main Slideधर्मराष्ट्रीय

महापर्व छठ पूजा कल से, जाने चार दिवसीय कैलेंडर और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। दीपावली के बाद पड़ने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) इस साल 28-31 अक्टूबर के बीच है। छठ पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी ति​थि को होती है, जिसमें प्रात:काल में भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं और पारण करके व्रत को पूरा करते हैं।

छठ पूजा एक दिन नहीं बल्कि चार दिवसीय उत्सव है। नहाय खाय से प्रारंभ होने वाले लोक आस्था के इस महापर्व का समापन प्रात:कालीन सूर्य को अर्घ्य देकर होता है। छठ पूजा में निर्जला व्रत रखकर छठी मैय्या और भगवान सूर्य की पूजा करते हैं।

यह सबसे कठिन व्रत माना जाता है। मुख्य रूप से बिहार व झारखण्ड में मनाया जाने वाला यह पर्व अब उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुबई समेत देश के अनेक छोटे-बड़े शहरों में धूमधाम से मनाया जाता है।
यह भी पढ़ेंउत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022: श्री केदारनाथ धाम शीतकाल के लिए कपाट बंद हुए

यह त्योहार सूर्य भगवान और उनकी बहन छठी माता को समर्पित है। इसे सूर्य षष्ठी के रूप में भी जाना जाता है, इस दिन लोग निर्जला व्रत रखकर सूर्यदेव की पूजा करते हैं और दो बार स्नान करते हैं- सूर्यास्त और सूर्योदय के समय। उपवास करते समय क्या करें और क्या न करें, इसका ध्यान रखें। छठ पूजा के दौरान पूरे परिवार की भलाई की कामना करते हुए भगवान सूर्य को सुबह और शाम के अर्घ्य से पहले प्रसाद चढ़ाया जाता है।

छठ पूजा 2022 कैलेंडर और शुभ मुहूर्त

छठ पूजा का पहला दिन
नहाय-खाय 2022: 28 अक्टूबर, दिन शुक्रवार

सूर्योदय: प्रात: 06 बजकर 30 मिनट पर

सूर्योस्त: शम 05 बजकर 39 मिनट पर

शुभ समय

शोभन योग: प्रात:काल से देर रात 01 बजकर 30 मिनट

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 30 मिनट से सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक

रवि योग: सुबह 10 बजकर 42 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 31 मिनट तक

छठ पूजा का दूसरा दिन
लोहंडा और खरना 2022: 29 अक्टूबर, दिन शनिवार

सूर्योदय: प्रात: 06 बजकर 31 मिनट पर

सूर्योस्त: शाम 05 बजकर 38 मिनट पर

शुभ समय

रवि योग: सुबह 06 बजकर 31 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक

सुकर्मा योग: रात 10 बजकर 23 मिनट से अगली सुबह तक

छठ पूजा का तीसरा दिन
छठ पूजा का संध्या अर्घ्य 2022: 30 अक्टूबर, रविवार

सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 38 मिनट पर

शुभ समय

सुकर्मा योग: प्रात: काल से शाम 07 बजकर 16 मिनट तक

धृति योग: शाम 07 बजकर 16 मिनट से अगली सुबह तक

रवि योग: सुबह 07:26 बजे से अगले दिन सुबह 05:48 बजे तक

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:31 बजे से सुबह 07:26 बजे तक

छठ पूजा का चौथा दिन
छठ पूजा का प्रात: अर्घ्य 2022: 31 अक्टूबर, सोमवार

सूर्योदय: प्रात: 06 बजकर 32 मिनट पर

शुभ समय
सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रात: 05:48 बजे से सुबह 06:32 बजे तक

त्रिपुष्कर योग: प्रात: 05:48 बजे से सुबह 06:32 बजे तक

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close