Main Slideराष्ट्रीय

दीपावली का पावन पर्व आज, जानें लक्ष्मी- गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। दीपावली का त्योहार (Deepawali) जीवन में खुशियां और नई उमंग लेकर आता है। यह पावन पर्व मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अति शुभ माना गया है। दीपावली को भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है।

शास्त्रों के अनुसार, दीपावली के दिन शुभ मुहूर्त में गणेश-लक्ष्मी पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है व मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें Agni Prime: अब थर थर कापेगा दुश्मन, भारत ने किया अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
दीपावली पूजन 2022 का शुभ मुहूर्त-

लक्ष्मी पूजन मुहूर्त शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। पूजा की अवधि 01 घंटा 23 मिनट।

प्रदोष काल-शाम 05 बजकर 43 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। जबकि वृषभ काल शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

शुभ मुहूर्त-

दीपावली अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस साल अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 27 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।

दीपावली का शुभ मुहूर्त-

अभिजित मुहूर्त-11:43 AM से 12:28 PM तक।

विजय मुहूर्त- 01:58 PM से 02:43 PM तक।

गोधूलि मुहूर्त- 05:43 PM से 06:08 PM तक।

सायाह्न सन्ध्या- 05:43 PM से 06:59 PM तक।

अमृत काल- 08:40 AM से 10:16 AM तक।

निशिता मुहूर्त- 11:40 PM से 12:31 AM (अक्टूबर 25)

मां लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि-

सबसे पहले पूजा का संकल्प लें।

श्रीगणेश, लक्ष्मी, सरस्वती जी के साथ कुबेर जी के सामने एक-एक करके सामग्री अर्पित करें।

इसके बाद देवी-देवताओं के सामने घी के दीए प्रवज्जलित करें।

ऊं श्रीं श्रीं हूं नम: का 11 बार या एक माला का जाप करें।

एकाक्षी नारियल या 11 कमलगट्टे पूजा स्थल पर रखें।

श्री यंत्र की पूजा करें और उत्तर दिशा में प्रतिष्ठापित करें।

देवी सूक्तम का पाठ करें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close