Main Slideउत्तराखंडराष्ट्रीय

उत्तराखंड: सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाने बेस कैंप पहुंचे राजनाथ सिंह, किया शस्त्र पूजन

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने मंगलवार शाम को यहां सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसके बाद बुधवार यानी विजयादशमी पर रक्षामंत्री चमोली पहुंच गए। यहां पर उन्होंने जवानों के साथ शस्त्र पूजन किया। ये पहला मौका नहीं जब राजनाथ सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए बेस कैंप पहुंचे हों, इससे पहले भी कई बार उनको सेना के जवानों का हौसला बढ़ाते देखा गया है।

जवानों ने रक्षा मंत्री के सामने गाना गाया ‘ऐ वतन तेरे लिए’

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बताया कि रक्षा मंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है। सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे हमेशा आगे रहते है, उनके उत्तराखंड आगमन से हमारे वीर जवानों का मनोबल बढ़ेगा।

बता दें कि, रक्षा मंत्री के मंगलवार को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत देहरादून पहुंचे थे। चमोली पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close