Main SlideUncategorizedउत्तराखंड

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: गुलजार होगा गरजिया जोन, एनटीसीए की मिली मंजूरी

रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के गर्जिया जोन में अब सैलानियों की आवाजाही फिर शुरू हो जाएगी। इसे राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने मंजूरी दे दी है। इसी पर्यटन सीजन में गरजिया जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

बता दें, कि 15 नवंबर 2020 को कॉर्बेट पार्क का नया पर्यटन जोन गर्जिया शुरू किया गया था। एनटीसीए से अनुमति नहीं लिए जाने की वजह से डेढ़ साल बाद गर्जिया जोन को बंद कर दिया गया। जोन को खोलने के लिए पर्यटन कारोबारी आंदोलित थे। कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि कि एनटीसीए की ओर से गर्जिया जोन को अनुमति मिल गई है।

गर्जिया जोन
कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी जोन के बफर जोन में गर्जिया जोन का निर्माण किया गया है। इस जोन को सर्पदुली रेंज और बिजरानी रेंज को जोड़कर बनाया गया है। इसमें रिंगौड़ा और फूलताल के नाम से दो चौड़ (मैदान) हैं। यहां वन्यजीवों की हलचल या विचरण को आसानी से देखा जा सकता है। इस जोन में जैव विविधता का अपार भंडार, चौड़ और पहाड़ियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close