मनोरंजन

इस विवादित ट्वीट की वजह से गिरफ्तार हुए कमाल आर खान, ऋषि कपूर को लेकर कही थी ये बात

मुंबई। लगातार विवादों में रहने वाले सेल्फ क्लेम क्रिटिक व एक्टर कमाल राशिद खान (KRK) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। KRK की गिरफ्तारी उनके द्वारा साल 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर हुई है। मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

किस ट्वीट को लेकर हुई है गिरफ्तारी?

वैसे तो अभी तक ये साफ नहीं है कि किस ट्वीट के चलते उन्हें अरेस्ट किया गया है लेकिन अनुमान है कि साल 2020 में उन्होंने ऋषि कपूर और इरफान खान के बारे में एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसको लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी।

युवा सेना की कोर कमेटी के सदस्य राहुल कनल की शिकायत के आधार पर ये FIR दर्ज की गई थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें आज ही बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

किस धारा के तहत दर्ज है मामलाऋ

एक रिपोर्ट के मुताबिक 30 अप्रैल को KRK ने ऋषि कपूर को हॉस्पिटल में एडमिट किए जाने के बारे में लिखा था कि उन्हें अभी मरना नहीं चाहिए क्योंकि वाइन शॉप बस खुलने ही वाली हैं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी से बातचीत के आधार पर PTI ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि धारा 294 के तहत KRK के खिलाफ मामला दर्ज था।

सलमान खान ने किया था केस

यह पहली बार नहीं है जब कमाल राशिद खान अपने ट्वीट को लेकर विवादों में आए हैं। इससे पहले सुपरस्टार सलमान खान ने उन पर मानहानि का केस कर दिया था। इसके अलावा एक बार KRK का ट्विटर हैंडल सस्पेंड भी किया जा चुका है जिसके बाद उन्होंने सुसाइड करने की धमकी दे डाली थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close