उत्तर प्रदेशप्रदेश

अयोध्याः आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ खतरनाक तेंदुआ, पिछले एक महीने से डाले हुआ था डेरा

अयोध्या के कैंट क्षेत्र में एक महीने से डेरा डाले तेंदुए को आखिरकार पकड़ लिया गया। कैंट थाना क्षेत्र में पिछले 1 महीने से तेंदुआ दिखाई दे रहा था। जो अब तक कई जंगली जानवरों को शिकार बना चुका था।

सोमवार रात 3 बजे वन रेंज कुमारगंज और वन रेंज रुदौली की 25 लोगों की टीम ने मीरनघाट पुलिस चौकी के पास तेंदुए को पिंजड़े में कैद कर लिया। वह बकरी का शिकार करने आया था। इसी बीच पिंजरे में कैद हो गया।

तेंदुए की निगरानी के लिए उप प्रभागीय वन अधिकारी एनके सुधीर के नेतृत्व में कई जगह जंगल में 20 CCTV कैमरे लगाए गए थे। तेंदुए को पकड़ने के लिए लोहे के पिंजड़े भी कई जगहों पर लगाए थे, जिनमें बकरियों को बांधकर रखा गया था।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही मीरन घाट पुलिस चौकी के पास लगाए गए पिंजड़े में बांधी गई बकरी को तेंदुए ने खींच कर खा लिया था। शिकार के चक्कर में सोमवार रात लगभग 3 बजे दोबारा तेंदुआ मीरन घाट से लगभग 100 मीटर दूरी पहुंचा। पिंजड़े में बकरी का शिकार करने के लिए जैसे घुसा, पिंजड़ा बंद हो गया।

कुमारगंज वन रेंज के वन दरोगा हौसला प्रसाद पांडे, बीट प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव और रुदौली वन रेंज के बीट प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने तत्काल पिजरे में कैद कर दिया। ऊपर से जाल को डालते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close