प्रदेश

समंदर में मिली ‘आतंक की नाव’, 26/11 जैसे हमले के लिए क्या था आतंकियों का प्लान?

मुंबई। मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में समुद्री किनारे पर दो संदिग्ध लावारिस नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। नावों से एके-47 समेत अन्य हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। नावों में कौन सवार था। आखिर वो लोग कहां गए इस बात का पता लगाने में सुरक्षा एजेंसियां जुट गई हैं। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि नाव के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

समुद्र में हिचकोले खा रही थी नाव

बरामद नाव फिशिंग बोट है जो काफी देर से समुद्री किनारे पर हिचकोले खा रही थी। उस नाव पर कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने जब इस नाव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब नाव की तलाशी ली तो उसमें एके-47 समेत अन्य हथियार और कारतूस बरामद हुए। IG संजय मोहिते ने कहा कि हमने कोस्टल इलाके में अलर्ट रहने के आदेश दिए है। नेवी और कोस्ट गार्ड के संपर्क में हैं। महाराष्ट एटीएस चीफ विनीत अग्रवाल और उनकी टीम मौके पर रवाना हो गई है।

क्या 26/11 जैसे आतंकी हमले की साजिश रच रहे आतंकी

 

उधर इस खबर की जानकारी मिलते ही पूरे प्रशासनिक अमला चौकस हो गया है। हर स्तर पर छानबीन की जा रही है। महाराष्ट्र में मिली इस संदिग्ध नाव से मुंबई में हुए 26/11 जैसी आतंकी साजिश की आशंका पैदा हो गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close