अन्तर्राष्ट्रीयराजनीति

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का अंतिम संस्कार आज, श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में सड़कों पर निकले लोग

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का अंतिम संस्कार आज टोक्यो में किया जाएगा। लोक्रपिय नेता को श्रद्धांजलि को देने के लिए बड़ी संख्या में लोग राजधानी की सड़कों पर निकल आए हैं। शिंजो आबे के पार्थिव शरीर को लेकर टोक्यो में प्रधानमंत्री कार्यालय लाया गया है।

बता दं कि शिंजो आबे को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आबे 2020 में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण इस्तीफा देने से पहले, देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। वह 2006 में 52 साल की उम्र में जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनका पहला कार्यकाल एक साल बाद अचानक समाप्त हो गया।

आबे ने छह राष्ट्रीय चुनाव जीते

आबे जब 2012 में फिर से प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने, राजकोषीय प्रोत्साहन, मौद्रिक सुगमता और ढांचागत सुधारों पर जोर दिया। आबे ने छह राष्ट्रीय चुनाव जीते और जापान की रक्षा भूमिका और क्षमता और अमेरिका के साथ इसके सुरक्षा गठबंधन को मजबूत करते हुए सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close