Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

उत्तराखंड: प्रसिद्ध समाजसेवी व पद्मश्री से सम्मानित अवधेश कौशल का निधन, लंबे समय से थे बीमार

प्रसिद्ध समाजसेवी व पद्मश्री से सम्मानित अवधेश कौशल का मंगलवार सुबह निधन हो गया। देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 87 वर्ष के थे।

पद्मश्री अवधेश कौशल का निधन

मानवाधिकारों के लिए जीवनभर काम किया

गैर सरकारी संगठन ‘रूरल लिटिगेशन एंड एनलाइटनमेंट केंद्र'(रूलक) के संस्थापक कौशल ने शिक्षा, पर्यावरण और मानवाधिकारों के लिए जीवनभर काम किया। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे और सोमवार से उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद आज तड़के पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सीएम धामी ने जताया शोक

पद्मश्री अवधेश कौशल के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। वहीं, उनके निधन से सामाजिक संगठनों में भी शोक की लहर है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close