राजनीतिराष्ट्रीय

नए संसद भवन पर लगा विशालकाय अशोक स्तंभ, पीएम मोदी ने किया अनावरण

नई दिल्ली। संसद भवन की नई इमारत की छत पर बने 6.5 मीटर ऊंचे अशोक स्तंभ का आज सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद थे। इस मौके पर संसद भवन की नई इमारत बनाने में लगे श्रमिकों से भी पीएम मोदी ने बात की।

इस दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राय और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने स्तंभ के समीप खड़े होकर तस्वीर भी खिंचवाई।

अशोक स्तंभ

PM Modi inaugurates Ashoka Pillar

इस बारे में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अशोक स्तंभ को बनाने में 9 महीने का वक्त लगा है। इसका ढांचा 9,500 किलोग्राम का है और 4.4 मीटर चौड़ा है। इसे संसद भवन की नई इमारत की छत के बीचों-बीच लगाया गया है।

PHOTOS: नए संसद भवन पर लगा विशालकाय अशोक स्तंभ, PM मोदी ने किया अनावरण - PM  Narendra Modi unveiled bronze national emblem Ashoka Symbol New Parliament  Building ntc - AajTak

इसके अलावा सपोर्ट के लिए स्टील का एक 6500 किलो का स्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्तंभ के निर्माण में कुल 8 चरणों में काम हुआ। कॉन्सेप्ट स्केच, क्ले मॉडलिंग और कंप्यूटर ग्राफिक समेत कुल 8 राउंड में इसे तैयार किया गया है।

9500 किलो वजन और 6.5 मीटर ऊंचा, नए संसद भवन में लगा विशालकाय अशोक स्तंभ, पीएम  मोदी ने किया अनावरण - bronze national emblem cast unveiled by pm modi

अशोक स्तंभ को कुल 150 हिस्सों में तैयार किया गया था। इन्हें छत पर ले जाने के बाद असेंबल किया गया और फिर लगाया गया। अप्रैल के अंत में इनकी असेंबलिंग का काम शुरू किया गया था। इसमें करीब दो महीने का वक्त लगा है।

बता दें कि नए संसद भवन की इमारत पर भी तेजी से काम चल रहा है। इसमें कई ऐसी चीजें हैं, जो पिछली इमारत से अलग होंगी। नए संसद भवन की डिजाइन में भारतीय वास्तु कला का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close