मनोरंजन

सिनी शेट्टी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज, 31 फाइनलिस्ट को दी मात

अपनी खूबसूरती और विचारों से सबका दिल जीत कर कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब हासिल कर लिया है। देश के कोने-कोने से चुनी गई 31 फ़ाइनलिस्ट्स में से सिनी ने अपनी सोच और सुंदरता से जजेस का दिल जीत लिया। राजस्थान की रूबल शेखावत प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर अप बनी। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को दूसरा रनर अप घोषित किया गया।

सिनी शेट्टी

मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 3 जुलाई को प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित किया गया, जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। जजों के पैनल में मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गाँधी और शामक डाबर मौजूद थे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी इस पैनल का हिस्सा थीं। कृति सेनन और राजकुमार राव संग कई सितारों ने रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा। प्रख्यात एंकर मनीष पॉल इस प्रतियोगिता के होस्ट थे।

कई चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में सभी फ़ाइनलिस्ट्स ने अपने सौंदर्य के साथ-साथ अपने हाज़िर जवाबी अंदाज़ से सभी को प्रभावित किया। हालांकि इस रेस में सबसे आगे निकल सिनी ने सभी के मन मस्तिष्क में अपनी छाप छोड़ी।

ब्यूटी विद ब्रेन सिनी के पास एकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है। वे अभी चार्टर्ड फाइनेंसियल एनालिस्ट का कोर्स कर रही है। वे डांस करने की शौक़ीन है और उन्होंने भरतनाट्यम भी सीख रखा है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close