Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

चंडीगढ़ से उत्‍तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, रोडवेज बसों के समय में हुआ बदलाव

कुमाऊं क्षेत्र के विभिन्न डिपो के बीच चंडीगढ़ बस सेवा के समय को लेकर चल रहे विवाद में रोडवेज मुख्यालय को दखल देना ही पड़ा। रोडवेज महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने कुमाऊं के दोनों मंडल और डिपो अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की। इसमें चंडीगढ़ से कुमाऊं क्षेत्र के लिए संचालित हो रही बसों के समय में बदलाव का निर्णय लिया गया।

टनकपुर और नैनीताल मंडल के रोडवेज अधिकारियों ने बताई परेशानी

रोडवेज मुख्यालय में हुई इस बैठक में टनकपुर और नैनीताल मंडल के रोडवेज अधिकारियों ने अपनी परेशानी बताई। इसमें बताया गया कि चंडीगढ़ में सेक्टर-17 बस अड्डे से रोजाना दोपहर तीन बजे उत्तराखंड रोडवेज के टनकपुर डिपो की बस संचालित होती है। इसके एक घंटे बाद शाम चार बजे चंडीगढ़ रोडवेज की बस टनकपुर के लिए संचालित होती है। इन दोनों बसों के समय से हल्द्वानी, रामनगर, काठगोदाम व रुद्रपुर डिपो आदि की बसें प्रभावित हो रहीं।

दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ से संचालित होगी टनकपुर डिपो की बस

इस दौरान निर्णय लिया गया कि अब टनकपुर डिपो की बस दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ से संचालित होगी। रुद्रपुर डिपो की बस शाम साढ़े चार बजे और हल्द्वानी डिपो की बस शाम पांच बजे संचालित होगी। यह निर्णय भी हुआ कि काठगोदाम डिपो की बस पूर्व की तरह दोपहर तीन बजे संचालित होगी। सहायक महाप्रबंधक काठगोदाम को निर्देश दिए गए कि काठगोदाम-चंडीगढ़ मार्ग का परमिट अपडेट कराया जाए।

शीघ्र जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए

इसके साथ ही बैठक में दोनों मंडल प्रबंधकों व डिपो के सहायक महाप्रबंधकों से भूमि के आवंटित स्थानों के ले-आउट, साइट मैप, डिजिटल मैप आदि की जानकारी मांगी गई, लेकिन कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इस पर महाप्रबंधक दीपक जैन ने नाराजगी जताते हुए मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में उप महाप्रबंधक (आइटी) मुकेश सिंह व उप महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर समेत टनकपुर मंडल प्रबंधक पवन मेहरा, नैनीताल मंडल प्रबंधक पूजा केहरा और डिपो के सहायक महाप्रबंधक शामिल रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close