प्रदेश

चंडीगढ़ में शिव जी का किया अपमान, नशे में धुत युवकों ने शिवलिंग पर चढ़ाई बीयर

पंजाब के चंडीगढ़ में शिवलिंग के साथ अभद्रता करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दो युवकों ने शराबी हालत में न केवल शिवलिंग का अपमान किया बल्कि बीयर भी चढ़ाई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने से हिंदू संगठन भड़क गए हैं। पुलिस ने यह घिनौना कृत्य करने वाले युवकों की पहचान करके मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इसमें दो युवक जूते पहने नहर के पास बैठे हैं। इनमें से एक लडक़ा नशे की हालत में शिवलिंग का बीयर से अभिषेक कर रहा है। इसमें बाकायदा पीछे बैकग्राउंड में भोले बाबा का म्यूजिक भी चलाया गया था। इस वीडियो को आरोपियों के ही साथी ने शूट किया था। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया।

घटना चंडीगढ़ के युवकों द्वारा अंजाम दी गई। वहीं वीडियो चंडीगढ़ के आसपास का बताया जा रहा है। बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आईटी पार्क पुलिस थाने में इसकी शिकायत भी दी है। मांग की गई है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आरोपी इंदिरा कॉलोनी का नरेश उर्फ कालिया बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बजरंग दल ने कहा है कि अगर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। समाजसेवी अरविंद सिंह ने कहा कि आरोपी युवकों को पकड़ कर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस कृत्य के खिलाफ आज सुबह हिंदू संगठनों से जुड़े लोग चंडीगढ़ पुलिस के अफसरों से मिल जल्द इनकी गिरफ्तारी की मांग करेंगे। वहीं अगर प्रशासन ने जल्द कोई कार्रवाई नहीं की तो विरोध दर्ज करवाएंगे। इस घटना के बाद से लोगों में गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ दिख रहा है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close