प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

गुजरात: अज्ञात के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज

गुजरात के मेहसाणा में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि व्यक्ति ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो से पहले राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। पुलिस ने बताया, घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति कथित तौर पर तिरंगे पर पैर रखते हुए दिखाई दिया। दरअसल, सोमवार के मेहसाणा में आज संयोजक की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा के लिए बड़ी मात्रा में राष्ट्रीय झंडे लाए गए थे।

 

पुलिस ने बताया सामने आया वीडियो पुराने बस स्टैंड इलाके के पास का है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रोड शो में शामिल होने के लिए शहर पहुंचे आप समर्थकों को तिरंगा और पार्टी के झंडे बांटते देखे गए। इसी दौरान एक व्यक्ति झंडे का अपमान करता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान (संशोधन) अधिनियम, 2003 की धारा 2 के तहत शहर के ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close