मनोरंजनराजनीति

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सियासत गरमाई, बढ़ा दी पंजाब में सुरक्षा

प्रख्यात पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार सतर्क हो गई है। राज्य में 400 उन वीवीआइपी की सुरक्षा बहाल किए जाने की सूचना है, जिनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। बता दें, सिद्धू मूसेवाला से भी कुछ पुलिसकर्मी वापस ले लिए गए थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में पंजाब सरकार ने जानकारी दी कि पंजाब सरकार 400 लोगों की सुरक्षा 7 तारीख तक बहाल कर देगी।

हालांकि जब सिद्धू मूसेवाला पर हमला हुआ तब वह बिना सुरक्षाकर्मी के थे, जबकि उन्हें दो पुलिस कर्मचारी सुरक्षा के लिए दिए गए थे। इसके अलावा वह अपने साथ निजी सुरक्षाकर्मियों को भी नहीं ले गए थे, लेकिन राजनीतिक दल सुरक्षा वापसी के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे थे। इसी को देखते हुए बताया जा रहा है कि सरकार ने वीवीआइपी की सुरक्षा 7 जून तक बहाल कर दी जाएगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close