Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

उत्तराखंडः करोड़ों की मालकिन हैं भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार, नहीं दर्ज कोई भी आपराधिक मुकदमा

प्रदेश में भाजपा की राज्यसभा सदस्य पद की उम्मीदवार डॉ. कल्पना सैनी करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं। मंगलवार को नामांकन के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी है। उन पर प्रदेश में कहीं भी कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

नामांकन में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस साल डॉ. कल्पना सैनी ने इन्कम टैक्स रिटर्न में अपनी आय 12 लाख 77 हजार 580 है जबकि उनके पति नाथीराम सैनी की आय 10 लाख 84 हजार 590 है। डॉ. कल्पना के पास 50 हजार और उनके पति के पास 60 हजार नकदी है।

डॉ. कल्पना सैनी की चल संपत्ति एक करोड़ 30 लाख 22 हजार 528 रुपये की है, जिसमें फार्च्युनर कार, होंडा सिटी कार भी शामिल है जबकि उनके पति की चल संपत्ति 52 लख 16 हजार 594 की है, जिसमें एक ट्रैक्टर भी शामिल है। डॉ. कल्पना की कुल अचल संपत्ति करीब तीन करोड़ सात लाख की है जबकि उनके पति की अचल संपत्ति दो करोड़ 22 लाख की है। पति के पास विरासत में मिली एक करोड़ 20 लाख की अचल संपत्ति भी है।

निर्विरोध राज्यसभा जाएंगी डॉ. कल्पना सैनी

भाजपा प्रत्याशी डॉ. कल्पना सैनी निर्विरोध चुनकर राज्यसभा जाएंगी। राज्यसभा की एक सीट के लिए नामांकन के आखिरी दिन डॉ. कल्पना सैनी ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया। तीन को नाम वापसी के बाद निर्वाचन की औपचारिक घोषणा हो जाएगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close