राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस नेता का जिन्ना प्रेम पूरी तरह से निकलकर बाहर आया, मोहम्मद अली जिन्ना को ‘जिन्ना साहब’ कहकर कर दिया संबोधित

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से आयोजित धरना और रैली में शामिल होने आए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने विवादास्पद बयान दिया। गांधी चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने देश को विभाजित करने के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना को ‘जिन्ना साहब’ कहकर संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने की लड़ाई में योगदान देने वाले महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री के साथ जिन्ना साहब भी शामिल थे। अपने संबोधन के क्रम में उन्होंने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भी किया। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी शामिल थे। ये इतिहास में लिखा हुआ है।

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले हरदोई में समाजवादी विजय रथ यात्रा लेकर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सरदार पटेल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना एक ही संस्था में पढ़ कर बैरिस्टर बन कर आए थे। एक ही संस्थान में पढ़ाई कर वे बैरिस्टर बने और उन्होंने आजादी दिलाई। उन्हें किसी भी तरह का संघर्ष करना पड़ा पर वे पीछे नहीं हटे। इसके बाद अखिलेश यादव की पूरे देश में आलोचना हुई थी।

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जिन्ना पर दिए गए विवादित बयान का सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि जिन्ना उन लोगों में से एक थे जिनके कारण देश स्वतंत्र हुआ।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close