Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

उत्तराखंडः पार्टी से नाराज़ चल रहे कांग्रेस के ये विधायक, सीएम धामी के लिए छोड़ सकते हैं सीट

कांग्रेस से नाराज धारचूला विधायक हरीश धामी ने कहा कि अगर जनता कहेगी तो वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ सकते हैं। कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हरीश ने कहा कि पार्टी में उनकी अनदेखी हुई है। नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद कांग्रेस में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

 

धामी

धामी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के लिए बहुत कुछ किया पर कांग्रेस ने हमेशा उनका अपमान ही किया।। हरीश ने दो टूक कहा कि अगर क्षेत्र की जनता कहेगी तो वह सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ सकते हैं। हरीश का कहना है कि उनके पास अगल दल बनाकर जनता की सेवा करने का भी विकल्प खुला है।

धारचूला में 40 कांग्रेस पदाधिकारियों के इस्तीफे
पिथौरागढ़ जिले की सीमांत विधानसभा धारचूला में कांग्रेस पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। विधायक हरीश धामी को नेता प्रतिपक्ष न बनाए जाने से नाराज नगर, ब्लॉक अध्यक्षों सहित धारचूला, मुनस्यारी के 40 से अधिक पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है, जिससे पार्टी की मुश्किल बढ़ गई है।

मंगलवार को  धारचूला व मुनस्यारी क्षेत्र में कई पदाधिकारियों ने इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। धारचूला में ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह दरियाल, गोरीछाल ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर सिंह, यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश धामी सहित 25 पदाधिकारियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को इस्तीफा सौपा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close