Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयप्रदेशराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध : गोलीबारी में मारे गए भारतीय छात्र की हुई पहचान, रेस्क्यू के दौरान हमले में हुई मौत

रूस और यूक्रेन के बीच छह दिनों से चल रही जंग में मंगलवार को एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय द्वारा किये गए ट्वीट के मुताबिक, भारतीय छात्र को यूक्रेन के खारकीव में हुई बमबारी में मौत हुई है। रूस के हमले से अब तक यूक्रेन में 352 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 16 बच्चे भी शामिल हैं।

रूस मिसाइल अटैक में मरा कर्नाटक का नवीन शेखरप्पा, गया था किराने का सामान  लेने | NewsTrack Hindi 1

छात्र की पहचान नवीन शेखरप्पा (22) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कर्नाटक के चलगेरी का रहने वाला है। नवीन खारकीव की मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। आज सुबह खारकीव में हुई गोलाबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गई। नवीन की मौत रेस्क्यू के दौरान हुए हमले में हुई। विदेश मंत्रालय ने छात्र की मौत पर दुख जताया है।

बता दें कि खारकीव में अब भी कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। इसके अलावा यूक्रेन के लवीव में भी भारतीय छात्र हैं। ये इलाका पोलैंड की सीमा से सटा हुआ है। ज्यादातर लोग यहां से सुरक्षित तरीके से बाहर जाना चाहते हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने की कोशिश जारी है। सरकार भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है। इसकी शुरुआत 26 फरवरी को हुई थी। इस मुहिम के तहत अब तक 2 हजार से ज्यादा भारतीयों को वापस लाया जा चुका है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close