Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेन पर हमला करने वाले पुतिन अपने ही घर में घिरे, रूस के 51 शहरों में प्रदर्शन

 

यूक्रेन पर हमला बोलकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने ही घर में घिर गए हैं। रूस की राजधानी मॉस्को सहित 51 शहरों में युद्ध के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, आक्रोशित लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर पुलिस प्रदर्शन को दबाने में जुट गई है। करीब 1400 लोगों को अब तक हिरासत में लिया जा चुका है।

बता दें कि बड़ी संख्या में लोग रूस की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 51 शहरों में करीब 1400 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस ने अकेले मॉस्को से लगभग 700 और सेंट पीटर्सबर्ग में 340 से अधिक प्रदर्शनकारियों को पकड़ा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों में कई ऐसे भी हैं, जिनके अपने यूक्रेन में फंसे हुए हैं। ये लोग युद्ध का विरोध करते हुए बातचीत के जरिए मसला सुलझाने की मांग कर रहे हैं।

युद्ध के विरोध में गुरुवार को सोशल मीडिया पर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई। इसके बाद देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मॉस्को के पुश्किन चौराहे पर करीब 2000 और रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में 1000 लोग एकत्र हुए। इस दौरान उनके हाथ में ‘युद्ध नहीं चाहिए’ (No to War) के नारे लिखे हुए बैनर-पोस्टर नजर आ। बताया जा रहा है कि रूस की संसद के बाहर भी बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारी जमा हुए थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close