Main Slideमनोरंजन

शादी के 18 साल बाद अलग हुए अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 

साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्टर धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी के 18 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये दी।

धनुष ने तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा – ”हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पेरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।”

बता दें कि धनुष ने 18 नवंबर 2004 को सुपरस्टार रजनीकांत की सबसे बड़ी बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। इन दोनों के बच्चों का नाम यात्रा और लिंगा है। धनुष ने ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘3’ में काम किया है। इन फिल्म का गाना ‘कोलावेरी डी’ 2011 का सबसे बड़ा हिट सॉन्ग था।

इससे पहले 2 अक्टूबर को साउथ की एक और हिट जोड़ी सामंथा और नागा चैतन्य ने भी तलाक का फैसला किया था। 6 अक्टूबर 2021 को ही सामंथा और नागा चैतन्य की शादी के चार साल पूरे होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही ये अलग हो गए। 3 महीने के भीतर धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने से फैंस को फिर से बड़ा झटका लगा है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close