Main Slideप्रदेश

मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों ने किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दर्दनाक वीडियो सामने आई है। जहां एक बच्ची पर पांच आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। ये घटना बाग सेवनिया इलाके की बताई जा रही है। जहां 4 साल की मासूम बच्ची अकेले खेल रही थी। इस दौरान, आवारा कुत्तों ने बच्ची पर जानलेवा हमला बोल दिया। हिंसक कुत्तों से खुद को बचाने की कोशिश करते हुए बच्ची जमीन पर गिर जाती है। बच्ची को चारों तरफ से कुत्ते घेरकर नोंचने लगते हैं। ये सारी घटना CCTV में कैद हो जाती है। हालांकि, उस दौरान, बगल से गुजर रहे एक युवक ने कुत्तों को भगाकर मासूम की जान बचाई।

घटना शनिवार शाम 4.15 बजे की बताई जा रही है। इसका VIDEO सामने आया है। कवर्ड कैंपस में निर्माणाधीन मकान में बच्ची के पिता राजेश बंसल मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम उनकी चार साल की बेटी गुड्‌डी पास ही खेल रही थी, तभी वहां झुंड में आए कुत्तों ने उस पर हमला किया। वह दौड़कर आई, लेकिन कुत्तों ने उसे चारों ओर से घेर लिया और नोचने लगे। एक युवक ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। लहूलुहान हुई गुड्डी को जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। वहां से इलाज के बाद उसे घर भेजा गया।

कुछ साल पहले इसी तरह से अवधपुरी इलाके में अवारा कुत्तों ने एक बच्चे की जान ले ली थी। इसके बाद नगर निगम की तरफ से शहर में अभियान चलाया गया था। मगर नतीजे आज भी वही हैं। ऐसे में नगर निगम की नियत पर सवाल उठ गए हैं कि भोपाल के लोगों को अवारा कुत्तों से छुटकारा कब मिलेगा।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close