Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- उनकी वजह से आज प्रधानमंत्री महिलाओं के सामने भी झुक गए

 

प्रयागराज में मातृ शक्ति महाकुंभ में पीएम मोदी के शिरकत करने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने जमकर निशाना साधा। प्रियका गांधी ने प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण सम्मलेन को लेकर कहा कि यह उनके उन नारे की वजह से है जिसमें उन्होंने कहा है कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्हीं के वजह से आज पीएम महिलाओं के सामने भी झुक गए। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर देने से ही महिलाओं का सम्मान नहीं होगा। आज महिलाओं को उनकी ताकत को समझना होगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या आप ने ने कभी दीवार फिल्म का वो डायलॉग सुना है, जिसमें शशि कपूर क्या कहते हैं। अमिताभ बच्चन कहते हैं मेरे पास गाड़ी, है बंगला है। इसके जवाब में शशि कपूर कहते हैं मेरे पास मां हैं। मैं कहती हूं मेरे पास यूपी की बहनें हैं। मैं इसी बात को समझाना चाहती हूं कि मेरी बहनें अपनी ताकत समझें। यही वजह है कि आज प्रधानमंत्री भी महिलाओं के सामने झुक गए हैं। समाजवादी पार्टी भी अब उनकी बात कर रही है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close