Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

बीजेपी के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह हुए सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय रह गया है लेकिन दलबदल का सिलसिला अभी भी जारी है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी का दामन थाम लिया।

राम इकबाल सिंह बलिया की चिलकहर विधानसभा सीट से 2002 में विधायक बने थे। इसकी जानकारी सपा की ओर से सोशल मीडिया के ज़रिये दी गई है। राम इकबाल सिंह ने यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा की सदस्यता ग्रहण की।

सपा के आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर बताया गया, सपा का बढ़ता कारवां। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बलिया की चिलकहर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह जी अपने साथियों के साथ सपा में हुए शामिल। आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।अखिलेश द्वारा सिंह को पार्टी में शामिल कराये जाते हुये तस्वीर भी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गयी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close