CrimeMain Slideप्रदेशराजनीति

हरियाणा: जजपा नेता रमेश गोदारा पर लगा महिला से दुष्कर्म का आरोप, शिकायत दर्ज

हरियाणा के हिसार से एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर ने जननायक जनता पार्टी के हिसार जिलाध्यक्ष के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप है कि जजपा जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा ने युवती के साथ पहली बार साल 2017 में चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल में दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींची। बाद में ब्लैकमेल करके कई बार उससे दुष्कर्म किया। युवती की शादी होने के बाद भी उस पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है।

बता दें कि हरियाणा में भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार है। जजपा नेता दुष्यंत चौटाला हरियाणा सरकार में उप-मुख्यमंत्री हैं और रमेश गोदारा इन्हीं की पार्टी के हिसार के जिलाध्यक्ष हैं। गोदारा साल 2019 से जजपा टिकट पर आदमपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत नहीं पाए थे।

शिकायत में महिला ने बताया कि साल 2017 में जब वह बीमार थी तो रमेश गोदारा ने कालका के एक होम्योपैथी चिकित्सक के पास इलाज करवाने के बहाने उसको चंडीगढ़ बुलाया। जब वह चंडीगढ़ गई तो रमेश उसको एमएलएम हॉस्टल में ले गया और कहा, ‘अब शाम हो गई है। सुबह डॉक्टर के पास चलेंगे। इसके बाद खाना खाया तो हल्की-हल्की नींद आने लगी और वह लेट गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।’

शिकायत में कहा कि आरोपी की हरकतों के कारण उसकी शादीशुदा जिंदगी खराब हो गई। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस को भेज दी है। इस मामले के बारे में जजपा जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा का पक्ष जानने के लिए उनसे कई बार संपर्क किया, परंतु उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसको कई बार जान से मारने की धमकी भी दी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close