Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

उत्तराखंड चुनाव 2022 : पीएम मोदी ने जहां की रैली अब वहीं से राहुल गांधी भरेंगे हुंकार, भाजपा को देंगे कड़ी टक्कर

 

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नज़दीक है। ऐसे में सभी सियासी दल अपने-अपने एजेंडे के साथ रैलियां कर रही हैं। वहीं विपक्षी दलों पर भी हमलावर होने से नहीं चूक रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 16 दिसंबर को देहरादून के परेड मैदान में रैली करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा को टक्कर देने की चुनौती

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दून के परेड मैदान में चार दिसंबर को रैली आयोजित की थी और जनता को संबोधित किया था। अब भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का जवाब कांग्रेस परेड मैदान से ही देगी। कांग्रेस पर राहुल की सभा में भीड़ के मामले में भाजपा को टक्कर देने की चुनौती भी होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि परेड मैदान के लिए प्रशासन से आवेदन कर दिया गया है। साथ ही जनसभा की तैयारियों को शुरू कर दिया गया है।

जनसभा का कार्यक्रम तय

कांग्रेस वर्ष 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारत की जीत की याद में इंदिरा प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान समारोह आयोजित कर रही है। 16 दिसंबर का कार्यक्रम इस श्रृंखला की अंतिम कड़ी है। राहुल गांधी की जनसभा का कार्यक्रम तय हो चुका है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close