Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया बड़ा तोहफा, 20 लाख तक का ब्याज रहित लोन दिया जाएगा

 

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों को 20 लाख तक का ब्याज रहित लोन देने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित संवाद कार्यक्रम में की।

अधिकारियों को दिए निर्देश

संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने सीएम के सामने कहा कि पांच लाख की सीमा में कई कार्य नही हो पा रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जरूरतमंदों से आवेदन लिए जायें। उन्होंने कहा कि 20 लाख तक लोन पर विचार किया जाएगा।

नई खेल नीति पर मुहर लग जायेगी

मुख्यमंत्री ने इस दौरान ऐलान किया कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में राज्य की नई खेल नीति पर मुहर लग जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता, डाइट और किराया भत्ता बढाया जाएगा। वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों के विकास के लिए कारगर नीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए भी कई आकर्षक योजनाएं भी लागू की गईं हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close