प्रदेश

ब्राह्मण खुद कष्ट भोगते हैं, लेकिन धर्म-संस्कृति का बाल भी बांका नहीं होने देते: सीएम योगी

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्राह्मण परिवार के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए ब्राह्मणों को चाणक्य का वंशज बताया। उन्होंने कहा कि उभारत तब महान बना था, जब चाणक्य इस देश को नई दिशा दे रहे थे। आप सब आचार्य चाणक्य के वंशज हैं।’ यही नहीं उन्होंने सनातन धर्म के लिए ब्राह्मणों के योगदान का भी जिक्र किया। ब्राह्मण खुद कष्ट भोगते हैं, लेकिन धर्म पर आंच नहीं आने देते। वें संस्कृति का बाल बांका नहीं होने देंगे। दुनिया के अंदर बहुत सारे मजहब मजहब संप्रदाय आए सब कालखंड में समाहित हो गए। पूरी दुनिया में अपने झंडे को गाड़ कर चल रहा है तो ब्राह्मण है वह ब्रह्म तत्व हमारे पास मौजूद है।

सीएम योगी ने कहा, “यदि सनातन धर्म जीवित रहा है और पूरी दुनिया के अंदर अपने भव्य ध्वज को गाड़ कर चल रहा है तो इसलिए कि वह ‘ब्रह्म तत्व’ हमारे पास मौजूद है, जो सनातन धर्म की आत्मा में सदैव विराजमान रहकर, स्वयं कष्ट सहकर भी इस धर्म पर आंच नहीं आने देता है।” सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि के लिए 500 साल तक आंदोलन चला, लेकिन हमने वादा किया था इसलिए आज अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि कश्मीरी पंडितों को कश्मीर से निकाला जा रहा था लेकिन उनकी आवाज उस समय के हुक्मरानों तक क्यों नहीं पहुंची?

सीएम योगी के आगे कहा कि 2019 में प्रयागराज में कुंभ का आयोजन होना था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था। कुंभ ऐसा होना चाहिए जो अब तक का सबसे अच्छा हो। महर्षि भारद्वाज की भव्य प्रतिमा हमने प्रयागराज में लगाई. बस्ती की पहचान महर्षि वशिष्ठ से है। इसलिए वहां बने मेडिकल कॉलेज का नाम उन्हीं के नाम पर रखा।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close