Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

उत्तराखंड में जल्द आएगी नई खेल नीति: कोयला एवं खनन मंत्री

 

केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खनन मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने उत्तराखंड में जल्द खेल नीति लाने की घोषणा की है। इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ”सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। ”इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने डोईवाला के उदीयमान खिलाड़ी विनय उपाध्याय, सतीश कुमार, शहजाद सलमानी, सुखविंदर सिंह, सत्येंद्र चौधरी आदि को सम्मानित किया।

हिंदू भावना का अपमान करने का आरोप

प्रहलाद जोशी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद पर भी निशाना साधा है। उन्होंने खुर्शीद पर हिंदू भावना का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किया कि वह सलमान खुर्शीद के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रहे हैं? सलमान खुर्शीद की अयोध्या विवाद पर लिखी किताब में हिंदुत्व की तुलना खुंखार आतंकी संगठनों ‘बोको हरम’ और ISIS से करने पर छिड़े विवाद को लेकर पूछे गए प्रश्न पर जोशी ने कहा कि मैं राहुल, प्रियंका, सोनिया से पूछना चाहता हूं। आप मंदिरों में जाकर गौत्र का उच्चारण करके खुद को हिंदू बोलते हैं।’

 फिर से जीत

जोशी ने दावा किया कि भाजपा विधानसभा चुनाव में दर्ज करेगी। पार्टी ऐतिहासिक जीत के लिए प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पूरी तरह से एक्टिव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में नेतृत्वहीन है और राज्य में भी नेतृत्वहीन हो रही है। मुख्यमंत्री के दावेदार कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पंजाब में क्या किया, सबको पता है। तीन राज्य में कांग्रेस बची थी। एक राज्य में वह खराब करके आ गए। उन्होंने कहा कि आप के बारे में बोलना ठीक नहीं। विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में ही फाइट होगी। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सरकार बनेगी। पीएम के नेतृत्व व डबल इंजन से विकास आगे भी चलेगा। हम बहुत अच्छे मार्जन से जीते थे।

पद्मश्री मिलने के बाद कंगना ने दिया विवादित बयान, कहा- गांधी जी के भीख के कटोरे में मिली आजादी

कानपुर के बाद अब लखनऊ में मिले ज़ीका वायरस के मरीज़, हड़कंप

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close