Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

प्रियंका गाँधी ने आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए की बड़ी घोषणा, सरकार बनने पर आशा बहनों को 10,000 रुपये मानदेय

 

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मोर्चा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के हांथ में है। हाल ही में प्रियंका गाँधी ने यूपी चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का ऐलान किया था। लेकिन अब प्रियंका गांधी ने आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए घोषणा कर बड़ा दांव चल दिया है।

वीडियो शेयर किया

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और दावा किया कि शाहजहांपुर में अपनी मांग को लेकर सीएम से मिलने जा रही आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा- ‘उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है।

मानदेय उनका हक

मेरी आशा बहनों ने कोरोना में और अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य. आशा बहनें सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं।’ उन्होंने आगे लिखा- ‘कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों एवं आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रु प्रतिमाह का मानदेय देगी।’

हर दिन संघर्षों से भरा

इससे पहले प्रियंका गांधी ने बताया था कि कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक अलग घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कहा था- ‘उत्तर प्रदेश की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त होगी।’

जानिये छठ पूजा में चढ़ाये जाने वाले प्रसाद का महत्व

कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close