Main Slideप्रदेश

अयोध्या में बनेगा रिकार्ड, एक साथ 12 लाख दीयों से जगमग होगी रामनगरी

लखनऊ। पूरे देश में इस समय जहां दीपावली की धूम है तो वहीं रामनगरी अयोध्या इस ख़ास अवसर के लिए दुल्हन की तरह सज गई है। आज अयोध्या में जब 12 लाख दिए एक साथ जलेंगे तो उसकी छठा देखने लायक होगी। पिछली बार यहां छह लाख दिए जलाये गए थे, जो एक रिकार्ड था, लेकिन इस बार ये रिकार्ड भी टूटने जा रहा है।

अकेले राम की पैड़ी पर लगभग 9 लाख दीपक जलाए जाएंगे, राम जन्मभूमि परिसर में 51,000 दीपक जलेंगे, अयोध्या के प्राचीन मंदिरों और स्थानों पर 3 लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। इसके अलावा अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा के भीतर लगभग सभी पौराणिक स्थानों, कुण्डों, मंदिरों पर दीपक जलेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के बयान के अनुसार, सोमवार से शुरू हो कर पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान रामलीलाओं का मंचन, थ्री डी होलोग्राफिक प्रदर्शन, लेजर शो और आतिशबाजी भी होगी। इस बयान में बताया गया है कि नदी के तट पर नौ लाख दीये जलाए जाएंगे और बाकी तीन लाख दीये शहर के अन्य हिस्सों में तीन नवंबर को शाम छह से साढ़े छह बजे के बीच जलाए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close