Main Slideजीवनशैलीस्वास्थ्य

सर्दियों के मौसम में इन तरीकों से करें आंवले का सेवन, इम्युनिटी होगी मज़बूत

 

आंवला का सेवन सर्दियों के समय काफी अच्‍छा माना जाता है। इसके साथ ही यह औषधीय गुणों से भरपूर है। यह फल इम्युनिटी को मज़बूत करता है। इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी सहित कई गंभीर बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। आंवले का स्वाद खट्टा और हल्का कसैला होता है। यही वजह है कि बहुत से लोग इसे कच्चा खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आपको भी इसका स्वाद नहीं पसंद है तो आप मुरब्बा, अचार, चटनी या जैम बनाकर भी खा सकते हैं।

पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद

आंवले में विटामिन-सी, फाइबर के अलावा आंवले में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। सर्दियों में बहुत से लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं। आंवले में फाइबर की भरपूर मात्रा होने के कारण ये पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये थायरॉइड, आंखों की रोशनी में सुधार और वजन कम करने में भी मददगार है। आइए जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ और किन तरीकों से आप आंवले का सेवन कर सकते हैं।

इस तरह से करें आंवले का सेवन

आंवला फल

सर्दियों में रोजाना 1 से 2 कच्चा आंवला खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है।

जूस

सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ आंवले का जूस पीने से पाचन संबंधी परेशानियां दूर रहती हैं।

आंवला चटनी

सर्दियों में आंवले की चटपटी चटनी खाने का अलग मजा है। इससे शरीर की उर्जा को बढ़ाया जा सकता है। ध्यान रखें कि अगर आपको कोई विशेष तरह की परेशानी है तो इसका सेवन करने से पहले एक बार डायटीशियन से सलाह जरूर लें।

चूर्ण

सुबह खाली पेट 1 चम्मच शहद या गर्म पानी के साथ 1 चम्मच आंवला चूर्ण ले सकते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत रही। साथ ही बाल काले रहेंगे और आंखों की रोशनी भी सही रहेगी।

आंवला मुरब्बा और अचार

इस सर्दी आप बाजार से ताजे आंवले लेकर आंवला मुरब्बा या अचार बना सकते हैं। इसे स्टोर कर खाया जा सकता है। ये स्किन के लिए फायदेमंद होता है।

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

भारी-भरकम रसोई गैस सिलेंडर की मुसीबत वाले दिन बीते, सीएम योगी ने किया नए कम्पोजिट सिलेंडर का लोकार्पण

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close