Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशस्वास्थ्य

यूपी की तीन करोड़ जनता हुई डबल वैक्सीनेटेड, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वालों की संख्या तीन करोड़ पार हो गई। इतनी बड़ी संख्या में दूसरी डोज देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है। वहीं कुल टीकाकरण 12 करोड़ 66 लाख 52 हजार हो गया है। वर्तमान में प्रदेश की 67 फीसदी आबादी को पहली डोज लग गई है।

प्रदेश में नौ करोड़ 64 लाख 66 हजार लोगों को पहली डोज और तीन करोड़ एक लाख 85 हजार को दोनों डोज दी जा चुकी है। सोमवार को 12.15 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। यहां 18 वर्ष से अधिक उम्र के 15 करोड़ युवाओं को टीका लगाया जाना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी डोज तीन करोड़ पार होने पर टीकाकरण में लगी टीम को बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि को जागरूक नागरिकों व प्रतिबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित बताया।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close