Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

उत्तराखंड के सीएम धामी ने युवा मोर्चा की सेवा संगम पुस्तक का किया विमोचन, अबकी बार 60 पार के गूंजे नारे

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली जिले के गोपेश्वर में हैं। यहां वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व भजयुमो पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे। जिसके बाद प्रदेश कार्यसमिति शुरू हुई।

इस दौरान जय बद्री जय केदार, अबकी बार 60 पार के नारे गूंज उठे। मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने युवा मोर्चा की सेवा संगम पुस्तक का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का भार युवाओं के कंधों पर है। कहा कि फरवरी में विधानसभा चुनाव होंगे, अभी से युवा प्रचार में जुट जाए।

मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा जैसा मजबूत संगठन किसी अन्य दल का नहीं है। तीन माह में ही पुष्कर सिंह धामी के युवा नेतृत्व में प्रदेश का पूरा वातावरण बदल कर रख दिया है। डबल इंजन की सरकार ने इन पौने पांच साल में युवा, महिला, नौकरी पेशा और सभी क्षेत्रों में काम किया है।

कहा कि जो वादे घोषणा पत्र में किए थे। उनमें से अधिकांश पूरे कर दिए गए हैं। भजयुमो विधानसभा चनाव में अग्रणी भूमिका में रहेगा।भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान से लेकर असहाय की मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close