Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड में हिमस्खलन से हुआ बड़ा हादसा, 10 जवान लापता

देहरादून: उत्तराखंड में हिमस्खलन होने से बड़ा हादसा हो गया है। भारतीय नेवी के 10 जवान इसकी चपेट में आ गए हैं। यह जवान पर्वतारोहण का हिस्सा हैं जो अपने 20 सदस्यों के साथ माउंट त्रिशूल पर जा रहे थे। फिलहाल लापता हुए जवानों के लिए तेज़ी से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही उत्तरकाशी नेहरू पर्वतरोहण संस्थान से रेस्क्यू ऑपरेशन टीम प्रधानचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में उत्तरकाशी से त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा था। इसी दौरान जबरदस्त लैंडस्लाइड होने से नोसेना के पर्वतारोही इसकी चपेट में आ गए। पर्वतारोही का दल 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। त्रिशूल चोटी चमोली जिले की सीमा पर स्थित कुमाऊ के बागेश्वर जनपद में स्थित है। रेस्क्यू के लिए टीम के साथ-साथ हेलिकॉप्टर्स, सेना एयरफोर्स, एसडीआरएफ तलाशी अभियान में जुट गए हैं।

नेहरू पर्वतरोहण संस्थान के प्रधानचार्य अमित बिष्ट ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हुई है जिसमें से 10 नौ सेना पर्वतारोही लापता चल रहे हैं। बता दें कि 20 सदस्यों की टीम ने मुंबई से 3 सितंबर 2021 को अभियान की शुरुआत की थी। सुबह 10 जवान अभियान के आखिरी चरण के लिए आगे बढ़े लेकिन रास्ते में लैंडस्लाइड के शिकार हो गए।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close