Main Slideप्रदेश

कोरोना महामरी में लाखों जरूरतमंदों की मदद करने पर फूडमैन विशाल सिंह को किया गया सम्मानित

लखनऊ। फ़ूडमैन के नाम से विख्यात विशाल सिंह जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में महामारी एवं आपदा में जरूरतमंद लोगों की मदद कर रेस्क्यूमैन टाइटल हासिल किया है, उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक चंद्र प्रकाश द्वारा सम्मानित किया गया।

विदित है कि कोविड-19 महामारी की प्रथम लहर में रेस्क्यू मैन / फूडमैन विशाल सिंह द्वारा राहत एवं आपदा आयुक्त कार्यालय, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग यूपी रोडवेज आयुष विभाग नगर निगम के साथ मिलकर 7.50 लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गई थी।

वहीं, महामारी की दूसरे लहर में जिला प्रशासन ने डीआरडीओ अटल बिहारी वाजपेई कोविड- अस्पताल हज हाउस कोविड-19 अस्पताल में तीमारदारों मेडिकल स्टाफ सफाई कर्मचारी सुरक्षा कर्मचारी आदि की निःशुल्क भोजन सेवा हेतु जिम्मेदारी प्रदान की एवं आपके द्वारा जरूरतमंद लोगों तक ऑक्सीजन सिलेंडर रेगुलेटर दवाइयां आदि उपलब्ध कराकर उनकी इस मुश्किल घड़ी में मदद करने का सराहनीय प्रयास किया गया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में फूडमैन द्वारा शहर व आसपास झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग सड़क दुर्घटनाएं बाढ़ आदि में पीड़ितों की मदद करने के कार्य किए गए हैं। उनकी श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा पिछले 14 वर्षों से शहर के विभिन्न अस्पतालों में जरूरतमंद तीमारदारों की निशुल्क भोजन सेवा कर रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close