Main Slideमनोरंजन

पोर्न वीडियो केस में राज कुंद्रा को घर लेकर पहुंची मुंबई पुलिस, गिरफ्तारी को शिल्पा शेट्टी ने बताया अवैध

मुंबई: पोर्न वीडियोज के मामले में फंसे एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर पुलिस शुक्रवार को उनके घर पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली और कुछ सबूत खंगालने का प्रयास किया। इस बीच 100 से ज्यादा पोर्न वीडियोज बनाने के आरोपी राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को भी कोर्ट ने बढ़ा दिया है। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा का आरोप है कि उन्होंने अपने ऐप ‘हॉटशॉट्स’ के लिए पोर्न मूवीज बनाई थीं। इसके बाद अदालत ने उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था। अब उनकी हिरासत को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच शिल्पा और राज की ओर से गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए हाई कोर्ट में अर्जी दी गई है।

पुलिस का कहना है कि राज कुंद्रा ने करीब 100 पोर्न वीडियोज तैयार किए थे और इस संबंध में जांच को लेकर सहयोग नहीं कर रहे हैं। शायद इस संबंध में कुछ और सबूतों को खंगालने के लिए ही पुलिस उन्हें लेकर शिल्पा शेट्टी और उनके घर पर पहुंची है। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें और उनके सहयोगी रयान थोर्प को कोर्ट में पेश किया था और 7 दिनों के लिए हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों के लिए ही उनकी हिरासत को बढ़ाया है। पुलिस का आरोप है कि राज कुंद्रा ने वीडियोज को अपने ऐप समेत कई अन्य जगहों पर पब्लिश किया था और उससे कमाई की थी।

पुलिस का कहना है कि उन्होंने पोर्न कंटेंट से जो कमाई की थी, उसे ऑनलाइन सट्टेबाजी में खर्च किया था। इसलिए उनके यस बैंक अकाउंट और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका वाले खाते की जांच की रही है। इस बीच शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। दोनों की ओर से अदालत में गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए कहा गया है कि यह अवैध है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close