Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में ट्विटर पर लगा बैन, राष्ट्रपति का अकाउंट बंद करने पर हुई कार्यवाही

नई दिल्ली: भारत समेत दुनिया के कई देशों में ट्विटर की स्वघोषित नीतियों के खिलाफ जमकर बवाल मचा हुआ है। भारत में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अकाउंट को अनवैरिफाइड करने के बाद यूटर्न लेने वाले ट्विटर पर नाइजीरिया ने बड़ी कार्रवाई की है। नाइजीरिया ने अपने देश में ट्विटर के इस्तेमाल पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने नाइजीरियाई राष्ट्रपति मोहम्मदु बुखारी के एक ट्वीट को अपने स्वघोषित नियम के खिलाफ मानते हुए डिलीट कर दिया था।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने मंगलवार को ‘सिविल वार’ को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद ट्विटर ने बुहारी के अकाउंट को बंद कर दिया था। पूर्व सैन्य जनरल रहे बुहारी ने बयान में दक्षिण-पूर्व में हुई हिंसा का जिक्र किया था। यहां अधिकारियों ने अलगाववादियों पर पुलिस व चुनाव अधिकारियों पर हमला करने का आरोप लगाया था। करीब 50 साल पहले 30 महीने तक चली सिविल वार में 10 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे।

दरअसल, कुछ दिन पहले ही नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुखारी ने एक ट्वीट में गृहयुद्ध का जिक्र करते हुए अपने विरोधियों पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि ‘जो आज बुरा बर्ताव कर रहे हैं, उन्हें उसी भाषा से समझाया जाना चाहिए, जो वो समझते हैं।’ इस ट्वीट को 1 जून को ट्विटर ने गाइडलाइन का उल्लंघन बताकर हटा दिया था। जिसके बाद से ही सरकार और ट्विटर के बीच तनाव शुरू हो गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close