Main Slideमनोरंजन

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्षमण का 79 साल की उम्र में निधन

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर राम लक्षमण का निधन हो गया है। 79 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से  बीमार थे। राजश्री प्रोडक्शन ने दिलाई थी पहचान राम लक्ष्मण का असली नाम विजय काशीनाथ पाटिल था। उन्होंने करीब 200 से भी ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक दिया था।

जिनमें हिंदी भोजपुरी और मराठी फिल्में शामिल रहीं। राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों ने उन्हें खास पहचान दिलाई थी। उससे पहले विजय पाटिल को इंडस्ट्री में लेकर आए थे दादा कोंडके, जिनकी मराठी फिल्मों से उन्होंने अपने काम की शुरुआत की थी। फिर दादा कोंडंके की कई हिंदी फिल्मों में भी विजय पाटिल ने संगीत दिया।

उनके निधन पर लता मंगेश्कर ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close