Main Slideराष्ट्रीय

रालोद प्रमुख अजित सिंह का कोरोना से निधन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह का निधन हो गया है। वो कोरोना से संक्रमित थे। मगंलवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया। अजीत सिंह 82 वर्ष के थे।

पिता चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद बेटे जयंत चौधरी ने शोक व्यक्त किया है। जयंत चौधरी ने अपने पिता का एक पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट किया- चौधरी साहब नहीं रहे! शेयर किए गए पोस्टर में लिखा था- चौधरी अजित सिंह जी 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाय गए थे और आज प्रातः 6 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली। असीम दुःख की घड़ी है। अंतिम समय तक भी चौधरी साहब संघर्ष करते रहे! जीवन पथ पर चलते हुए चौधरी साहब को बहुत लोगों का साथ मिला। ये रिश्ते चौधरी साहब के लिए हमेशा प्रिय थे। चौधरी साहब ने आप सबको अपना परिवार माना और आप ही के लिए हमेशा चिंता की। आज, इस दुःख व महामारी के काल में हमारी आप से प्रार्थना है की अपना पूरा ध्यान रखें, सम्भव हो तो अपने घर पर रहें और सावधानी जरूर बरतें। इससे देश की सेवा कर रहे डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी मदद मिलेगी और ये ही चौधरी साहब को आपकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम इस महामारी से जूझ रहे सभी परिवारों के प्रति अपनी भावपूर्ण संवेदना व्यक्त करते हैं। ॐ शांति

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close