Main Slideप्रदेशराष्ट्रीय

सुनीता केजरीवाल की हालत बिगड़ी, मैक्स अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की हालत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें
साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल के सीनियर डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, उनकी हालत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था और घर पर ही इलाज करा रही थीं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया था, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close