Main Slideमनोरंजन

अली गोनी और जैस्मिन भसीन का मोस्ट अवेटेड गाना हुआ रिलीज, धोखा और फरेब की है कहानी

मुंबई: बिग बॉस 14 में अली गोनी और जैस्मिन भासिन की जोड़ी बहुत कमाल की रही। इस जोड़ी को फैंस का बहुत प्यार मिला और इसकी पॉपुलैरिटी भी बिग बॉस के बाद से बहुत ज्यादा बढ़ गई। जैस्मिन भासिन और अली गोनी सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप अपडेट्स देते रहते हैं। दोनों की तस्वीरें काफी पसंद की जाती हैं।

बता दें, आज इन दोनों का नया गाना ‘तू भी सताया जाएगा’ आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने में जैस्मिन भसीन और अली गोनी की जोड़ी फैंस को तो काफी पसंद आ रही है लेकिन गाने में अली गोनी किसी और लड़की के साथ फ्लर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इसलिए इस गाने का नाम ‘तू भी सताया जाएगा’ रखा गया है। गाने के बोल, म्यूजिक और इस गाया विशाल मिश्रा ने है। रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को खबर लिखने तक 817,132 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

जैस्मिन ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘तू भी सताया जाएगा गाना रिलीज, यह समय आपका प्यार देने के लिए है, और हमें यह बताना न भूलें कि आपने इसे कितना प्यार किया।’ जैस्मिन भसीन-अली गोनी का ये गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। जैस्मिन के पोस्ट पर लगातार कमेंट किए जा रहे हैं। टीवी के उनके दोस्त भी कमेंट कर जैस्मिन भसीन-अली गोनी को बधाई दे रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close