Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

हरिद्वार महाकुंभ में अलौकिक देवडोलियों ने किया शाही स्नान

देहरादून: उत्तराखंड के लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति की ओर से हरिद्वार महाकुंभ के शाही स्नान के लिए आज सुबह अलौकिक देवडोलियां शोभायात्रा के रूप में हर की पैड़ी स्थित ब्रह्म कुण्ड में शाही स्नान के लिए ले जाई गईं। जहां उन्हें विधि विधान से स्नान कराया गया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम से मेला नियंत्रण केन्द्र होते हुए पुलिस की घुड़सवार टुकड़ी और ढोल-दमाऊ की मधुर धुनों के बीच शोभा यात्रा के रूप में शाही स्नान के लिए पहुंची। ब्रह्मकुण्ड पहुंचने पर पुलिस उपाधीक्षक, अखाड़ा प्रबोध घिल्डियाल आदि ने देवडोलियों पर पुष्प वर्षा की। यहां पर शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह गांववासी, हरिद्वार संयोजक महंत अनिल गिरि, सहसंयोजक मुकेश जोशी की मौजूदगी में देवडोलियों की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।

इसके बाद बद्री विशाल, सुरकंडा देवी, मां धारी देवी, घड़ियाल देवता आदि के जयकारे लगाते हुए देवडोलियों को भक्तों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने गंगा स्नान कराया। स्नान अवसर पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने भी ब्रह्मकुंड पर देवडोलियों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close