Main Slideमनोरंजनस्वास्थ्य

बॉलीवुड एक्ट्रेस सीमा पाहवा हुईं कोरोना पॉजिटिव, सेल्फी पोस्ट कर दी जानकारी

मुंबई। अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग मुकाम हासिल करने वाली एक्ट्रेस सीमा पाहवा भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। फिलहाल उन्होंने खुद को होम क्वरानटीन कर लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी।

सीमा ने इंस्टा पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए फैंस को बताया कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा- पॉजिटिव हूं हर बात को लेकर के, देख लो रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। 14 दिन के होम क्वारनटीन में हूं। फोटो में सीमा पाहवा मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं।

बता दें कि मुंबई में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। यह खतरनाक वायरस अब तक कई बॉलीवुड के कलाकारों को अपना शिकार बना चुका है। हालांकि कई सितारे इस वायरस से जंग जीत चुके हैं। बीते दिन एक्टर कार्तिक आर्यन ने कोरोना को मात दी थी। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने फैंस को बताया था कि उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close