Main Slideप्रदेश

मध्य प्रदेशः शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र से सटी सीमा को किया सील

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कोरोना की रफ्तार पर काबू पाने के लिए अब महाराष्ट्र से लगती सीमा को राज्य सरकार ने सील कर दिया है। यह जानकारी खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया, ”हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है। हमने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगेगा।”

उन्होंने आगे बताया कि राज्य में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि अगर स्थिति नियंत्रण से बाहर होती है तो वो लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकते हैं। रविवार से कोई भी जिला लॉकडाउन लगा सकता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close