IPL 2021Main Slideखेल

स्कॉट स्टायरिस ने की भविष्यवाणी, ये टीम जीतेगी आईपीएल का खिताब

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का रोमांच 5 दिनों बाद शुरु होने जा रहा है। ऐसे में आईपीएल के दीवाने 9 अप्रैल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन मुंबई इंडियंस और RCB के बीच पहला मुकाबला खेला जाना है।

मुंबई इंडियंस को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह अब तक 5 बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। आईपीएल के पिछले दो सीजन उसके ही नाम रहे हैं। इस बार भी रोहित शर्मा की टीम की नजर लगातार तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करने पर रहेगी।

आईपीएल चैंपियन इस बार कौन बनेगा इस बात का पता तो बाद में चलेगा लेकिन क्रिकेट के दिग्गजों ने अभी से विजेता को लेकर भविष्यवाणी शुरू कर दी है। न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस ने मुंबई को इस बार का चैंपियन बताया है।

उनके मुताबिक दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम रहेगी। वहीं, तीसरे स्थान पर उन्होंने पंजाब किंग्स को रखा है। स्टायरिस ने ट्विटर पर पूरी लिस्ट जारी की है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close