Main Slideमनोरंजनराष्ट्रीय

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड

नई दिल्ली: साउथ के थलाइवा कहे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के पुरूस्कार दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी है।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे महान अभिनेताओं में से एक रजनीकांत के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा करने पर बहुत खुश हूं। अभिनेता, निर्माता और पटकथा लेखक के रूप में उनका योगदान प्रतिष्ठित रहा है। मैं ज्यूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर और बिस्वास चटर्जी का शुक्रिया अदा करता हूं। ‘

बता दें कि 71 साल के रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 3 मई को दिया जाएगा। रजनीकांत ने ट्वीट करके इस अवार्ड के लिए भारत सरकार को धन्यवाद किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close